Nirbhik Nazar

जीजा के प्यार में पागल हुई दुल्हन ! शादी के दूसरे दिन ही करा दी पति की हत्या…?

गया: गया से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के दूसरे दिन ही नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या करने के बाद उसने अपने बहनोई को भी मौत के घाट सुला दिया. दूल्हन ने ना सिर्फ शादी के दूसरे दिन अपने मांग का सिंदूर उजाड़ा ही और देवरानी को भी विधवा बना दिया. मामले ने नवविवाहिता को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर एक और मर्डर का आरोप लगा है. बता दें कि बीते दिनों गुरुआ प्रखंड के लकड़हारे में धूमधाम से शादी कर दुल्हन को दूल्हा अपने घर लेकर आया था. शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई, जिससे घर में जो खुशी का माहौल था वह मातम में तब्दील हो गया

शादी के दूसरे दिन ही पति की कराई हत्या

बता दें कि अशोक कुमारी की 29 मई को शादी हुई थी, जिसके बाद 31 मई की देर शाम से अशोक गायब था. वहीं, 1 जून को तेज धार हथियार से कटी हुई लाश मिली. अशोक कुमार हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब उसके साडू भाई की भी हत्या कर दी गई. उसका शव भी जीटी रोड स्थित आमस थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव के निकट सड़क किनारे से बरामद किया गया. आमस पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुमार सोमवार की शाम से लापता था. हालांकि आमस पुलिस का कहना है कि शव के ऊपर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है, लेकिन मौके से उल्टी किए जाने के प्रमाण मिले हैं.

पुलिस ने मामले का किया खुलासा

मामले में एसएसपी आशीष ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि दुल्हन का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध चल रहा था. शादी के बाद दुल्हन ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची और 6 जून को उपेंद्र यादव का भी शव मिला. बता दें कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से ही अपने पति की हत्या करवाई थी क्योंकि उसके पति को दोनों के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *