Nirbhik Nazar

कोतवाली पहुंची युवती ने कहा – सर, अगर मेरी शादी उससे हुई, तो उसकी गर्लफ्रेंड कर लेगी सुसाइड ! पुलिस हैरान…

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में पुलिस के सामने शादी को लेकर एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसे सुनकर पुलिस हैरान रह गई। कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को कुछ ऐसा बताया, जिसके बारे में कभी भी किसी ने सुना नहीं होगा। युवती ने पुलिस से कहा, साहब, मैं पढ़ना चाहती हूं। मेरे चाचा मेरी शादी कर रहे हैं। 30 जून को बारात आने वाली है। मेरी शादी रुकवा दी जाए। मेरा होने वाला दूल्हा भी शादी के लिए तैयार नहीं है। वह भी फोन पर कहता है कि उसकी शादी हुई तो उसकी गर्लफ्रेंड आत्महत्या कर लेगी। कोतवाली आई युवती ने पुलिस को ये कहानी बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। युवती से तहरीर ली गई है।

बुधवार की शाम 5.30 बजे के करीब थाने पहुंची कस्बा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। गांव निवासी चाचा ने उसकी शादी तय कर दी है। 30 जून को बारात आने वाली है। उसने शादी से इंकार किया था, लेकिन चाचा नहीं माने। उसे घर से भी नहीं निकलने दिया जा रहा था। किसी तरह वह घर से निकलकर थाने पहुंची है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। परिजनों को बुलाया गया है।

लड़के की गर्लफ्रेंड कर लेगी आत्महत्या

पूछताछ में युवती ने महिला सिपाहियों को चौकाने वाली जानकारी दी। कहा कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, उसकी एक गर्लफ्रेंड है। लड़के ने इसकी जानकारी उसे दी है और कहा है कि यदि मुझसे उसकी शादी हुई तो उसकी गर्लफ्रेंड आत्महत्या कर लेगी। पहले तो मुझे अभी पढ़ना है और जब लड़का तैयार नहीं है तो वह किसी लड़की को आत्महत्या करने नहीं दे सकती इसलिए इस शादी को रुकवाया जाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *