Nirbhik Nazar

मनचले पर कहर बनकर टूटा, युवती का सैंडल ! छेड़ने वाला मांगने लगा, पैर छूकर माफी…देखें पिटाई की LIVE तस्वीर

मेरठ:  सड़क पर युवतियों से छेड़खानी करना और छींटाकशी करना सामान्य तौर पर हर शहर में होता है लेकिन यूपी के मेरठ में एक मनचले को ये हरकत खासी महंगी पड़ गई. कहर बनकर टूटी युवती ने मनचले की ऐसी पिटाई करी कि बीच सड़क पर पैर छूकर माफी मांगने लगा. घटना मेरठ की है. दरअसल, युवती अपनी बहन और एक युवक के साथ जा रही थी तभी मनचले ने अश्लील कमेंट किया. पहले तो उन लोगों ने इग्नोर किया लेकिन दोबारा कमेंट करने पर उसे पकड़ लिया और सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया. बाद में मनचले ने लड़की के पैर छूकर माफी भी मांगी. इस बीच, किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस उसे थाने ले गई है. मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौकी के पास का है.

दरअसल, तेजगढ़ी चौकी के पास एक युवती काम से आई हुई थी. युवती के साथ उसकी बहन, एक और युवक था. उसकी बहन और लड़का किसी काम से चौकी के पास ही रुक गए, जबकि युवती सड़क के किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने लगी, तभी वहां अचानक एक युवक पहुंचा और युवती को अकेला पाकर अश्लील कमेंट करने लगा. इस पर युवती ने पहले तो उसे नजर अंदाज किया, इसके बाद उसे वहां से जाने के लिए कहा.

युवती के मुताबिक, मैं ऑटो में बैठने लगी तो मनचले ने फिर से वही हरकत कर दी. उसने अश्लीलता की हद पार करते हुए भद्दा कमेंट कर दिया, जिस पर मुझे गुस्सा आ गया. मैंने उसे पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारने लगी. इसी बीच, उसने मुझे धक्का दिया तो मैंने शोर मचा दिया, तभी मेरी बहन और हमारे साथ का लड़का भी आ गया. फिर हम तीनों लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. युवक ने भी मनचले को जमकर पीटा. उसे घूसे और लात मारे. इसके बाद युवती ने पैरों से सैंडल उतार कर युवक पर महज कुछ ही सेकंड में 20 से ज्यादा सैंडल मारे. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी.

तेजगढ़ी चौकी के पास पहले बीच रोड़ पर युवती और उसके साथ के युवक ने मनचले को पीटा. इसके बाद जब वह फुटपाथ की तरफ आया तो युवक ने उसे वहां गिरा दिया. फिर दोनों उसे वहां पीटते रहे. जब भीड़ जमा हो गई और लोग लड़की का सपोर्ट करने लगे तो उसने जिस युवती पर अश्लील कमेंट किए थे, उससे और उसकी बहन के भी पैर पकड़कर माफी मांगी. सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उसने अश्लील कमेंटबाजी की थी. फिलहाल युवती की तहरीर मिली है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. युवक को हिरासत में ले लिया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *