Skip to main content

Nirbhik Nazar

सर्राफा व्यापारी से 50 किलो “चांदी लूटकांड” : इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 6 गिरफ्तार, घटना ने खाकी को कर दिया शर्मसार…!

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दरोगा और सिपाही द्वारा व्यापारी से चांदी के लूट के मामले में औरैया पुलिस ने कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना के थानाध्यक्ष के आवास से लूटी हुई चांदी बरामद की है. औरिया पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय पाल निरीक्षक भोगनीपुरथाना जनपद कानपुर समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से होकर गुजर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बांदा से औरैया आ रहे एक व्यापारी को 7 जून की देर रात खाकी धारी दरोगा और सिपाही ने गाड़ी चेकिंग के नाम पर रोका. चेकिंग के दौरान गाड़ी में दो चांदी के भरे थैले मिले. जिसके बाद ड्राइवर के साथ पुलिस उन थैलों को लेकर वहां से गायब हो गई. ड्राइवर को सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित भाऊपुर ग्राम के समीप उतारकर पुलिस कानपुर देहात की तरफ चली गई. पीड़ित व्यापारी ने औरैया पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. पीड़ित मनीष सोनी का कहना है कि…

“हम 6 जून को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे अपने मामा के बेटे, भाभी उनकी बच्ची और अपने ड्राइवर के साथ आगरा जा रहे थे. औरैया 245 नम्बर कट के पास दो पुलिस वालों ने हमें हाथ दिया और गन दिखाकर हमारी गाड़ी रोकी. उन्होंने पूरी गाड़ी की चेकिंग की और चेकिंग के दौरान उन्हें गाड़ी में 2 झोले मिले जिसका उन्होंने बिल मांगा. जब हमने बिल दिखाना चाहा तो उन्होंने हमारा और हमारे साथ मौजूद गाड़ी में सभी लोगों का फोन छिन लिया. उसके बाद वो हमारे ड्राइवर को साथ ले गए. उन झोलों में 50 किलो चांदी थी”

मनीष सोनी, पीड़ित व्यापारी

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना में पकड़े गए दो और आरोपियों में से एक संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी है जो 8 माह पहले पीड़ित व्यापारी की दुकान पर काम करता था. संजय को मनीष की सारी गतिविधियों को जानकारी रहती थी. इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी मनीष ने अपने साथी जमालुद्दीन की मदद ली. भोगनीपुर थानाध्यक्ष अजय पाल कठेरिया जोकि पूर्व में झांसी में भी तैनात रह चुका है. इसलिए आरोपी जमालुद्दीन से इंस्पेक्टर अजय पाल के अच्छे संबंध थे. संजय चिकवा और जमालुद्दीन ने भोगनीपुर थानाध्यक्ष अजय पाल के साथ योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. पकड़े गए 6 आरोपियों के पास से 50 किलो चांदी 1 चार पहिया वाहन , 2 तमंचे भी बरामद किए गए हैं.

वहीं, औरैया पुलिस अधीक्षक के अनुसार मुख्य आरोपी भोगनीपुर थानाध्यक्ष अजय पाल कठेरिया है, जिसने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. औरैया SP ने बताया कि 6 जून कों लगभग 2 बजे के करीब एक घटना हुई थी. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 244-245 पिलर पड़ता है जो औरैया के क्षेत्र में आता है. मुझे इस घटना की जानकारी मिली. इसके बाद SOG साइबर और थानों की टीमों को गठित करके CCTV और मुखबिर की सूचना के आधार पर 48 घंटे के अंदर बड़ी कारवाई करते हुए घटना का अनावरण किया गया है. दो आरोपी गज्जू और ताजुद्दीन अभी भी फरार हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *