Nirbhik Nazar

बीजेपी किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का जताया आभार, अनाजों की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी को बताया किसान हित मे अच्छा कदम

देहरादून: केंद्र सरकार के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से अनाजों की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया इस संबंध में उत्तराखंड बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस बढ़े हुए समर्थन मूल्य से किसानों को होने बाले फायदे के बारे में जानकारी साझा की ।

पुंडीर ने बताया जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं किस तरह से किसानों की आय दोगुनी हो और लागत का 50% फायदा हो इसी उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा मोटे अनाज धान उड़द की दाल अरहर ज्वार बाजरा आदि के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है निश्चित ही इस समर्थन मूल्य को मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *