Nirbhik Nazar

UP में फिर बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई आईएएस अधिकारियों को इधर उधर किया है। इसमें कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्‍जवल कुमार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नेहा शर्मा हुईं गोंडा की नई डीएम

नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के बीच अरविंद कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के साथ बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।

अधिकारियों के फेरबदल की लिस्ट-

  • फ‍िरोजाबाद के डीएम रवि रंजन हटाए गए।
  • गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार फ‍िरोजाबाद के नए डीएम बने।
  • नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का डीएम बनाया गया।
  • गिरिजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम बनाया गया।
  • कानपुर डीएम विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह बलरामपुर डीएम बनाया गया।
  • राजेश कुमार त्यागी सचिव रेरा को अमरोहा का डीएम बनाया गया।
  • अमरोहा के डीएम बल कृष्ण त्रिपाठी विशेष सचिव APC शाखा भेजे गए।
  • बलरामपुर के डीएम डॉ महेंद्र कुमार केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अवमुक्त होंगे।
  • डॉ लोकेश एम मंडलायुक्त कानपुर नगर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपर आयुक्त झांसी से अपर निदेशक चिकत्सा शिक्षा बनाए गए।
  • फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन को विशेष सचिव कृषि के साथ MD UP एग्रो का प्रभार सौंपा गया।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *