Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने मॉर्निंग वॉक पर ग्रामीणों से पूछी कुशलक्षेम, खेतों में की बुआई और जीवामृत खाद का छिड़काव, देखें तस्वीरें

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर हैं. जहां सीएम धामी ने सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में मॉर्निंग वॉक पर निकले. इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया. उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की. सीएम धामी ने क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने की बात कही. साथ ही ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बुआई की और महिलाओं को मंडुए के बीज भी वितरित किए. मुख्यमंत्री ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही.

उन्होंने खेतों में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया. साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तेमाल को खेतों में ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने को कहा. सीएम धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया. उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चाहिए. उन्होंने कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान गांव वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श व सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *