Nirbhik Nazar

अखिलेश ने किया ट्वीट लिखा – सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही FIR, चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ…पढ़ें पूरी खबर…

खनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने औरैया में सर्राफा से हुई लूटकांड और भाजपा के एक सांसद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर तंज भी कसा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सत्ताधारी सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफ़आइआर. चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ. थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल. वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार’! बता दें कि, बीते दिनों औरैया में एक सर्राफा से 50 किलो चांदी की लूट हुई थी। इस लूटाकांड का खुलासा हुआ तो एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और एक हेड कांस्टेबल की भूमिका उजागर हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की थी।

वहीं, कन्नौज पुलिस ने भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बीते कई दिनों से अखिलेश यादव बिना नाम लिए भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर निशाना भी साध रहे हैं। वहीं, सुब्रत पाठ की तरफ से भी लगातार अखिलेश यादव पर निशान साधा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *