भभुआ/कैमूर। 16 जुलाई की रात कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र खड़ौरा गांव में ननिहाल में रह रहे किशोर की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया था। जिसका शव 17 जुलाई को उसके मामा के निर्माणाधीन मकान में मिला था। किशोर की हत्या मामले का 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का शामिल नाबालिग बहन व भाई को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई की रात में चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में ननिहाल में आये किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसका शव 17 जुलाई को उसके मामा के निर्माणाधीन मकान में मिला था। मृतक किशोर चैनपुर थाना क्षेत्र के संघार वीर पर्वतपुर निवासी नागा राय का पुत्र अर्जुन राय बताया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया। चैनपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के कुछ समय पहले मृतक किशोर गांव के ही शीतल राय के साथ देखा गया था।
जिसके बाद पुलिस ने शीतल राय को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।लेकिन पूछताछ के दौरान उसने इस घटना से इंकार कर दिया। एसपी ने बताया कि हत्याकांड के बार पूछताछ के दौरान आरोपी भाई द्वारा मृतक का मामा रामकरण पिता लालमुनी राय एवं मृतक के ममेरा भाई दीपक राय पिता रामराज राय को घटना में शामिल होने का बात बताया था।लेकिन गहन जांच व कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों को निर्दोष पाया गया। वही उसने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मृत किशोर उसकी बहन के पीछे पड़ा था। गुरुवार को बहन मिर्च लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच मृत किशोर मेरी बहन से छेड़खानी करने लगा। जिसे मैंने देख लिया था। जिसके किशोर को खेत में ले जाकर के नाबालिग बहन एवं मैं (भाई) दोनों मिलकर उसके मुंह में रुमाल डालकर एवं प्लास्टिक के रस्सी से पैर बांधकर के गला दबा दिया।बहन ने पैर पकड़ा था।
मैंने रस्सी से गला दबा दिया। जिससे उस की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी भाई की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी, रूमाल एवं उसके घर से 1 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाई व उसकी नाबालिग बहन को गिरफ्तार किया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है।