Nirbhik Nazar

शादी के बाद चढ़ा था प्यार परवान, पति ने पत्नी और प्रेमी के मारी गोली, लेने के लिए जान…

मथुरा: मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी और प्रेमी को गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे महिला द्वारा पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है, मगर वह अब तक हाथ नहीं आ सका है।

शादी के कुछ महीनों बाद देशराज से हुआ प्रेम

कोसीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जाब निवासी कृष्णा से शीतल की शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद शीतल की गांव के ही देशराज से नजदीकी बढ़ गईं। बाद में शीतल प्रेमी देशराज के साथ रहने लगी। शनिवार सुबह शीतल अपने प्रेमी देशराज के साथ कहीं गई थी। रात करीब दस बजे शीतल अपने प्रेमी देशराज के साथ गांव बाइक से लौट रही थी। आरोपित पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पति ने दोनों पर की फायरिंग

आरोप है गांव के समीप पति कृष्णा ने दोनों पर फायरिंग कर दी। इससे देशराज और शीतल दोनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया, कृष्णा महिला का पति है। शादी के बाद सास एवं अन्य ससुरालीजनों से परेशान होकर शीतल गांव में ही देशराज के साथ रहने लगी थी। इसी से नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को गोली मारी है। आरोपित फरार है। आरोपित पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *