Nirbhik Nazar

पत्नी बनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए पति स्टेशन से फरार… युवती ने गांव पहुंचकर रुकवाई थी शादी, पढ़ें पूरी खबर

कन्नौज : युवक नौकरी के दौरान युवती से प्रेम प्रसंग कर रुपये ऐंठता रहा। घर आकर शादी करने की तैयारी करने लगा। युवती ने गांव पहुंचकर युवक के स्वजन को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। स्वजन ने युवती से कोर्ट मैरिज करवा दी। पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति रेलवे स्टेशन पर कानपुर में छोड़कर चंपत हो गया। पत्नी ने तहरीर दी है। शादी से पहले युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर नौकरी से घर आकर शादी की तैयारी करने लगा। इसकी भनक युवती को लग गई। वह हरियाणा के गुरुग्राम से थाना तालग्राम क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी के घर पुलिस लेकर पहुंच गई। स्वजन ने गुरुग्राम से आई युवती से गांव के मंदिर में शादी कर दी।

स्वजन ने कराई कोर्ट मैरिज

फिर कन्नौज न्यायालय में 15 मई को कोर्ट मैरिज करवा दी। एक दिन पत्नी को घुमाने के बहाने वाहन से कानपुर ले गया। उसे सेंट्रल स्टेशन पर टिकट लेने के बहाने अकेला छोड़कर चंपत हो गया। महिला किसी तरह ससुराल पहुंची। सारी घटना थानाध्यक्ष देवेश कुमार पाल को बताई।

पुलिस ने उसके जेठ, ननद व बहनोई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर पति बाइक लेकर थाने पहुंचा। महिला के अनुसार, शादी से पहले उसके पास करीब पांच लाख रुपये थे। युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर धीरे-धीरे उसके रुपये हड़प कर गांव भेजता रहा। जिला बस्ती के थाना कलवाड़ी के एक गांव की रहने वाली है। थाना अध्यक्ष देवेश कुमार पाल ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर कानूनी कारवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *