Nirbhik Nazar

मोदी-योगी से प्यार और विपक्ष पर वार ! राकेश टिकैत ने कहा –  ‘विपक्ष खुद तो बर्बाद होगा ही, हमें भी बर्बाद कर देगा’ ! :VIDEO

शामली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को किसानों की मांगों को लेकर अक्सर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए देखा गया है. लेकिन, अब टिकैत ने विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि विपक्षी पार्टियां आंदोलन नहीं करना चाहतीं. खुद तो ये बर्बाद होंगी ही, हम लोगों को भी इनके लोग बर्बाद कर देंगे. किसान नेता राकेश टिकैत शामली के बाबरी क्षेत्र के भाजू गांव में लगी किसान पंचायत में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जो कि 2024 में होने हैं, अगर चुनाव के दौरान बेईमानी हुई तो भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ही देश का प्रधानमंत्री बनेगा. लेकिन, अगर ईमानदारी से चुनाव हुआ तो विपक्ष का पीएम बनेगा.

सरकार किसान संगठन को बदनाम करने पर तुली हुई है: राकेश टिकैत

पहलवानों के विऱोध पर राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी सरकार से हमने महिला पहलवानों की बात करवाई. ऐसा करके क्या मैंने कोई गुनाह किया. दरअसल, केंद्र सरकार किसान संगठन को बदनाम करने पर तुली हुई है. दरअसल, राकेश टिकैत कई बार पहलवानों के समर्थन की बात कह चुके हैं. इसी को लेकर बीजेपी के कई नेता टिकैत पर हमलावर हैं.

हमारा आंदोलन कई राज्यों में चल रहा :टिकैत

राकेश टिकैत के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि हम केवल एक ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. किसानों का आंदोलन छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में चल रहा है. कोई भी पार्टी हमारे आंदोलन को लेकर गलत काम करेगी, हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे. हाल ही में बीजेपी नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे हैं. पहलवानों के आंदोलन का कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं का समर्थन मिला है. वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने भी पहलवानों के विरोध को सही ठहराया है.

By TV9 Bharatvarsh via Dailyhunt

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *