Nirbhik Nazar

हिरण भी खाता है साँप ! देख लीजिये ये VIDEO, अगर नहीं हो रहा विश्वास, पहली बार कैमरे में कैद हुआ ऐसा नजारा

न्यूज़ डेस्क: जंगल में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही जानवर रहते हैं। शाकाहारी जानवर घास, पेड़-पौधे और फल-फूल खाते हैं। वहीं, मांसाहारी जानवर दूसरे जानवरों का शिकार कर के उन्हें खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भी किसी शाकाहारी जानवर को मांस खाते हुए देखा है? शायद ही देखा होगा। अगर नहीं देखा तो इस वीडियो को देख लीजिए ये देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या हिरण को कभी सांप खाते हुए देखा है?

इस वायरल वीडियो में आप एक हिरण को सांप खाते हुए देख सकते हैं। हिरण घास की जगह सांप को अपने दांतों से चबाए जा रहा है। सांप का अगला हिस्सा उसके मुंह में है और वह मजे से उसे चबा रहा है। धीरे-धीरे कर के हिरण सांप को खाते चला जा रहा है। यह नजारा पहली बार ही देखने को मिला है। ऐसा हम दावा तो नहीं कर रहे हैं लेकिन हां इससे पहले तो किसी हिरण को सांप खाते हुए नहीं देखा गया। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि हिरण सड़क किनारे खड़ा है और सड़क से कई गाड़ियां आ-जा रही हैं। उनमें से ही एक व्यक्ति अपनी गाड़ी रोककर इस अद्भुत नजारे का वीडियो बना लेता है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सांप खाते हुए हिरण का वीडियो देख इंटरनेट की जनता हैरान

21 सेकंड के इस क्लिप को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- मैंने पहली बार किसी हिरण को सांप को खाते हुए देखा था। क्या हिरण घास नहीं खाते? खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 13 मिलियन लोगों ने देखा और 78 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? क्या आपने इससे पहले कभी किसी हिरण को सांप खाते हुए देखा था?

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *