Nirbhik Nazar

शख्स ने चारपाई मे इंजन लगाकर गाड़ी बनाई, देखकर आनंद महिंद्रा की भी आँखें चकराई, शेयर किया VIDEO आप भी देखें…

नई दिल्‍ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके द्वारा शेयर किये गए पोस्ट लोगों को काफी पसंद भी आते हैं. महिंद्रा की पोस्‍ट्स ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ फनी भी होती हैं. जो कई बार वायरल (Viral Post) हो जाती है. आम लोगों के आविष्‍कारों को वह खूब प्रमोट करते हैं. महिंद्रा देसी ‘जुगाड़’ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आमतौर पर ऐसे जुगाड़ू वीडियो वे ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं. ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है. यह भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्‍स चारपाई को चार पहिए लगाकर बनाई गाड़ी को चलाता नजर आ रहा है.

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मुझे यह वीडियो कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा. मैंने इसे इसलिए रिट्वीट नहीं किया क्‍यों मुझे लगा कि ध्‍यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया यह प्रैंक है. साथ ही यह गाड़ी नियमों का उल्लंघन भी करता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस एप्लिकेशन के बारे में कभी नहीं सोचा था. हां, कौन जानता है, यह दूरदराज के इलाकों में असाधारण स्थितियों में एक जीवन रक्षक का काम कर सकता है.”

चारपाई के पहिए लगा बना दी गाड़ी

ट्विटर पर सबसे पहले इस वीडियो को मंजरी दास नाम के एक यूजर ने शेयर किया था. अब आनंद महिंद्रा ने इसे शेयर किया है. मंजरी ने लिखा, “एक और जुगाड़ जो आपातकालीन परिस्थितियों और चिकित्‍सा सहायता के समय दूर-दराज के गांवों में बहुत काम आ सकता है.” असल में मंजरी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक ऐसी गाड़ी को दिखाया गया है, जिसे चारपाई का इस्‍तेमाल कर बनाया गया है.
इस गाड़ी को बनाने के लिए चारपाई के चार पहिए लगाए गए हैं. इसके नीचे इंजन लगाकर इसे चलाया जा रहा है. साथ ही इसके स्‍टी‍यरिंग भी लगा हुआ है और ब्रेक भी लगाए गए हैं. इस चारपाई गाड़ी में साइकिल वाले पहियों का इस्‍तेमाल किया गया है. वीडियो एक पेट्रोल पंप पर बनाया गया जहां कुछ लोग इस जुगाड़ को जांच-परख रहे हैं और शख्‍स इसको चलाकर भी देखता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *