Skip to main content

Nirbhik Nazar

हिन्दू दोस्त चुनाव हारा तो भोला मियां ने दे दिया इस्तीफा, फिर मुस्लिम बाहुल सीट से दोस्त को जितवाया उपचुनाव

पटना: कहते हैं राजनीति में आगे बढ़ने के लिए भाई-भाई को पीछे धकेलने से परहेज नहीं करता है. वहीं एक दोस्त ने अपने दोस्त के लिए अपनी जीती हुई सीट उसके हवाले कर दिया. अभी कुछ महीने पहले ही अबरार अहमद उर्फ भोला मियां ने बिहार के गया जिले के बार्ड संख्या 26 से जीत दर्ज की थी. लेकिन उन्होंने अपने हिन्दू दोस्त मोहन श्रीवास्तव को वार्ड पार्षद बनाने के लिए उस सीट से इस्तीफा दे दिया.

भोला मियां ने ना सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि अपने दोस्त को जीत दिलाने के लिए दिनरात एक कर दिया. इसके बाद मोहन श्रीवास्तव ने वहां से भारी मतों से वार्ड पार्षद का चुनाव जीत कर एक इतिहास कायम किया है. गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 से भोला मियां लगातार जीत दर्ज कर रहे थे. वह 2002 से ही यहां से वार्ड पार्षद बन रहे थे. कई बार तो वह निर्विरोध भी निर्वाचित हुए थे. इधर इबरार अहमद के जिगरी दोस्त मोहन श्रीवास्तव वार्ड संख्या 11 से कई बार चुनाव लड़ चुके थे लेकिन जनता का साथ उन्हें नहीं मिल रहा था. इस वजह से वह लगातार चुनाव हार रहे थे.

दोस्त के लिए दोस्त ने दिया इस्तीफा

इसके बाद मोहन श्रीवास्तव के पास एक ही विकल्प था कि वह आने वाले चुनाव का इंतजार करते या फिर किसी दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ें. तब भोला मियां ने अपने दोस्त को चुनाव जीताने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया और फिर वार्ड नंबर 26 से मोहन श्रीवास्तव ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इस चुनाव में मोहन श्रीवास्तव को जिताने के लिए इबरार अहमद ने दिनरात मेहनत की जिसके बाद मोहन श्रीवास्तव ने मुस्लिम बहुल वार्ड संख्या 26 से 567 वोटों से चुनाव में जीत दर्ज किया है.

‘वार्ड 26 का अभूतपूर्व विकास होगा’

इबरार अहमद ने अपने दोस्त के लिए इस्तीफा देकर एकतरफ जहां दोस्ती की मिशाल पेश की है. वहीं हिन्दू- मुस्लिम एकता के लिए भी मिशाल कायम किया है. मोहन श्रीवास्तव की जीत के बाद भोला मियां ने कहा कि वह सालों से यहां जीत दर्ज करते रहे हैं. अभ उनके दोस्त वार्ड पार्षद बने हैं. उन्हें उम्मीद नहीं पूरा विश्वास है कि उनके दोस्त उनसे भी बेहतर काम यहां की जनता के लिए करेंगे. वहीं जीत दर्ज करने के बाद मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मैं यहां की जनता से वादा करता हूं कि वार्ड नंबर 26 एक मिशाल बनेगा और यहां का विकास देखने लायक होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जनता की आशीर्वाद से चुनाव जीता हूं, इसके लिए जनता को बार-बार धन्यवाद करता हूं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *