Nirbhik Nazar

‘चलो सेल्फी लेंगे’, कहकर पत्नी ने पति को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, मायके से लाई थी केरोसिन, नापसंद था पति…

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसे अपना पति पसंद नहीं था। इस घटना को अंजाम देने के लिए पत्नी ने पति को पहले अपने जाल में फंसाया उसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया, फिर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। पति 60% तक झुलस गया है, उसका SKMCH में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति के बयान पर FIR दर्ज कर ली है। पत्नी को अरेस्ट भी किया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के असली देवसर गांव की है।

एक साल पहले हुई थी शादी, पति को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

दरअसल, असली देवसर निवासी 26 वर्षीय शंभू कुमार की शादी बीते साल 7 जून को गिजास गांव की 22 साल की छोटी कुमारी से हुई थी। शंभू के घर वालों का कहना है कि छोटी अपने पति को पसंद नहीं करती थी और शादी के बाद से ही हम लोगों से लड़ाई करती रहती थी। छोटी को शंभू पसंद नहीं था जिसकी वजह से वो दोनों कभी पति पत्नी के रूप में नहीं रहे। वहीं छोटी के घर वाले बार बार उसे शंभू के साथ रहने का दवाब बनाते थे, जिसके बाद छोटी कुमारी ने शंभू को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। वह कुछ दिन पहले ही मायके से घर लौटी थी और शम्भू को प्यार का झांसा देकर घर के पीछे बगीचे में पेड़ के पास बुला लिया।

मजाक-मजाक में पेड़ से बांधा

इलाज करा रहे शंभू ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी उसे बहला-फुसला कर घर के पीछे बागीचे में ले गई थी। वहां मजाक-मजाक में ही रस्सी और गमछे के सहारे एक पेड़ से बांध दिया फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पेड़ में बंधे शंभू कुमार जब आग से जलने लगा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने पेड़ में बांधे आग से जल रहे शंभू कुमार को छुड़ाया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, शंभू को बचाने में दो लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से शंभू की जान बच सकी। फिलहाल उसे SkMCH के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी पत्नी छोटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपने घर से ही केरोसिन लेकर आई थी छोटी

शंभू की चाची सुशीला देवी ने बताया कि शंभू को जलाने के लिए छोटी अपने घर से ही केरोसिन लेकर आई थी, क्योंकि बिजली आने के बाद हमारे गांव में किसी को इसकी जरूरत नहीं पड़ती है। शंभू की भाभी रंगीता देवी ने बताया कि वह पति को पसंद नहीं करती थी। कहती थी कि उसके माता-पिता ने शंभू से उसकी जबरदस्ती शादी करा दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *