Nirbhik Nazar

दूल्हे मियां नहीं लाये थे गले का हार, दुल्हन ने कर दिया निकाह करने से इनकार, उदास लौटी बारात…!

हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दुल्हन के शादी से इनकार करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लड़के पक्ष का आरोप है कि दुल्हन ने शादी से महज इसलिए इनकार कर दिया कि वर पक्ष वाले उसके लिए गले का हार लेकर नहीं लेकर आए। मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन लड़की के जिद पर अड़े रहने की वजह से बारात को बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बेनीगंज कोतवाली के हांस बरौली गांव मे सोमवार को लखीमपुर-खीरी से बारत आयी थी।बारात पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब आवभगत की।

जेवर में नहीं था हार फिर लड़की ने किया इनकार

सारी रस्में शुरू हुई तो सबसे पहले दूल्हे पक्ष की तरफ से लड़की के लिए लाया गया जेवर पेश किया गया तो उसमें गले का हार नही था। बस फिर क्या था,लड़की पक्ष की तरफ से औरतों में इसको लेकर कानाफूसी शुरू हो गयी। ये बात जब लड़की को पता चली कि उसके लिए गले का हार नही आया है तो लड़की नाराज हो गयी और फिर उसने निकाह करने से इंकार कर दिया।

लड़की के निकाह से इनकार करने पर बारात में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष को मनाने के लिए पूरे दिन आपस मे पंचायत चलती रही, लेकिन इसके बाद भी जब लड़की राजी नही हुई तो लड़के वालों ने बेनीगंज कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मौके पर बेनीगंज पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गयी। थाने पर देर रात तक पंचायत चलती रही, लेकिन लड़की के ना मानने पर बारात वापस लौट गयी।

लड़की पक्ष वाले भी हुए निराश

लड़की पक्ष वालों ने बताया लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व अन्य दहेज की मांग की थी, जिसे उन लोगों ने खरीदा भी था। लेकिन उनकी लड़की ने शादी से ही इंकार कर दिया ऐसे में शादी की तैयारियों में उनका काफी खर्च हुआ। शादी ना होने से उन्हें बहुत निराशा है। इस मामले पर कोतवाल सुनील कौल ने बताया कि लड़की ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद बारात वापस लौट गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *