Nirbhik Nazar

फोन ठीक कराने आई लड़की की पर्सनल फोटो वीडियो मोबाइल से निकाली, विरोध किया तो बीच बाजार लड़की को पीटा, घटना CCTV मे क़ैद

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सरे बाजार में एक लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला 3 दिन पहले 11 जून का है, जिसमें एक बच्ची को पीटने का मामला सामने आ रहा है. पता चला कि यह वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के अंसारी रोड मुख्य बाजार का है, जहां एक युवती मोबाइल की दुकान पर अपना मोबाइल ठीक कराने आई थी, तभी मोबाइल मैकेनिक ने उसकी कुछ वीडियो फोटो किसी तरह से अपने डाटा में ट्रांसफर कर ली.

युवती को सरे बाजार पीटते रहे दबंग

लड़की को इस बात का पता चल गया और उसने इसकी शिकायत मोबाइल वाले से की, इस पर बहस बढ़ गई और लड़की को दुकान के बाहर निकाल कर मारा गया. युवती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज करायी, जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

देखते रहे लोग, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेखौफ दबंग सरे बाजार की लड़की को पीटते नजर आ रहे हैं और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं. मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल को लेकर कुछ विवाद बताया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *