Skip to main content

Nirbhik Nazar

19 जून को होगा भाजपा का वृहद प्रबुद्ध सम्मेलन, राजनाथ पहुंचेंगे देहरादून – मनवीर चौहान

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 19 जून को वृहद प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है।

कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, 19 जून को होने वाला यह सम्मेलन राजधानी स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा । सैनिक बाहुल्य प्रदेश होने के नाते कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ सैनिकों के अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के निदेशकों व महत्वपूर्ण लोगों, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, सरकार द्वारा उपाधि प्राप्त सम्मानित नागरिकों, व्यापारी समुदाय से जुड़े वरिष्ठ लोगों एवं महत्वपूर्ण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन उपस्थित प्रबुद्धजनों को प्राप्त होने वाला है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *