Nirbhik Nazar

मोबाइल बना बहाना ! जो पत्नी के लिए चलाई थी, पति भी बना उस गोली का निशाना, अनाथ हो गए बच्चे, पढ़ें पूरा मामला…

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी उसी गोली का निशाना बन अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दंपती की एक बेटी और तीन बेटे हैं, जो अब अनाथ हो चुके हैं। बताया गया कि मृतक दंपती की आधी रात लड़ाई हुई थी, जिसके बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बिलारी के खानपुर गांव निवासी अनेक सिंह (37) और सुमन चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। दंपती की एक बेटी और तीन बेटे हैं। एक सप्ताह पहले अनेक सिंह परिवार को लेकर चंडीगढ़ से संभल जनपद के खेड़ा गांव में अपनी साली प्रीति की शादी में शामिल होने आया था, जहां उसका मोबाइल गायब हो गया था। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। ससुराल वालों ने एक पुराना मोबाइल अनेक सिह को दिला दिया। इसके बाद वह दोनों खानपुर आ गए थे।

मंगलवार देर रात करीब एक बजे अनेक सिंह के पड़ोस में छत पर सो रहे चचेरे भाई श्रीपाल ने गोली की आवाज सुनी तो वह नीचे आ गया। स्वजन ने देखा कि अनेक सिंह और उसकी पत्नी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। यह देखकर उसने शोर मचाया, तब मोहल्ले के लोग अनेक सिंह के घर पहुंच गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची

108 एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बिलारी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई है। 

चंडीगढ़ में रहता था परिवार

एसपी देहात ने बताया कि अनेक सिंह चंडीगढ़ में ही परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। इसके अलावा वह तंत्र क्रिया भी करता था। शादी समारोह से लौटने के बाद मंगलवार रात भी अनेक सिंह ने घर में पहले तंत्र क्रिया की थी।

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया,

दंपती के बच्चों और परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। शादी समारोह में मोबाइल गायब होने पर उनके बीच फिर से विवाद हुआ था। मंगलवार रात अनेक सिंह ने अपनी पत्नी को खुद से सटा लिया और गोली चला दी। बुलेट पत्नी की पीठ से निकली और अनेक सिंह के सीने में धंस गई। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *