Nirbhik Nazar

दो बाइकों में हुई की टक्कर, अधेड़ गंभीर रूप से घायल,रेफर, इलाज के दौरान मौत

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

रामपुर/कैमूर। शनिवार को बेलांव थाना क्षेत्र के करौंदा वितरणी पथ पर इंग्लिशपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी प्रभारी रामपुर चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार ने दी। मिली जानकारी के मुताबिक, मृत व्यक्ति रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के आदमापुर गांव का 50 वर्षीय अयोध्या साह बताया जाता है।

जो कुदरा की ओर से करौंदा वितरणी पथ होते हुए बेलांव की तरफ लूना पर सवार हो आ रहा था। इसी बीच इंग्लिशपुर गांव के समीप अपाची बाइक एवं लूना में टक्कर हो गई। जिसमें अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  बताया जाता है कि अपाची बाइक पर तीन सवार थे। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तीनों युवक फरार हो गए। घायल अधेड़ व्यक्ति को लोगों के सहयोग से रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर दिया गया। वही बताया जाता है कि भभुआ सदर अस्पताल में घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही घायल व्यक्ति की मौत के बाद सूचना पर घटनास्थल पर बेलांव थाना में पुलिस पहुँच कर घायल अधेड़ व्यक्ति की लूना को जब्त थाना लाया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *