Nirbhik Nazar

मधुमक्खियों के हमला, करीब डेढ़ घंटा मची गाँव मे भगदड़ ! कइयों को काटकर सुजाया…

अमरोहा: अमरोहा के रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा गांव में बाहरी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 10 लोगों को बुरी तरह काटा है। डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पेटियों से निकलकर मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दस लोगों को बुरी तरह काटने की खबर है। मधुमक्खियों के हमले के बाद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। अचानक आई इस आफत से ग्रामीण सहम गए। डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गांव में जगह-जगह आग जलाकर बमुश्किल काबू पाया जा सका। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीठखेड़ा की है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मधुमक्खियों की पेटियों से लदी एक मैक्स गाड़ी गांव के बीच से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ पेटियों का ढक्कन खुलने से बाहर निकलीं मधुमक्खियां गांव में घुस गईं। सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर हमला करने के बाद झुंड से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटा तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। हमले में राजेंद्र सिंह, मनवीर, दीपक सिंह, नरेंद्र,  विकास समेत आठ – दस लोग जख्मी हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *