Nirbhik Nazar

कभी देखा है हड्डी चबाने वाला जिराफ और साँप खाने वाला हिरण ! नहीं ? तो देख लीजिये : VIDEO

न्यूज़ डेस्क: जंगल में कई जानवर रहते हैं। कुछ मांसाहारी होते हैं तो कुछ शाकाहारी। जानवरों से जुड़े कई वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। ये वीडियो कभी-कभी रोमांचक होते हैं, तो कभी हद से ज्यादा क्यूट। इन दिनों जंगल में जानवरों के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो आपको जरूर हैरान कर देंगे। जानवरों के रहने और खाने के तरीके अलग-अलग होते हैं। एक पक्षी बिना घोंसले के नहीं रह सकता जबकि शेर और चीता मांसाहारी ही होते हैं। हिरण, जिराफ या हाथी शाकाहारी होते हैं इसलिए वे पत्ते, फूल, घास खाना पसंद करते हैं। यही हम बचपन से सुनते आ रहे हैं और यही देखते भी आए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप एक जिराफ को हड्डियां खाते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो को देखकर सभी यूजर्स हैरान हैं। यह कैसे संभव है? एक शाकाहारी, जिराफ हड्डियां कैसे खा सकता है? कई लोगों का एक ही सवाल है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक हिरण का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह सांप खाता नजर आ रहा था। हिरण हरे पत्तियों और घास के अलावा कुछ नहीं खाता है, तो उसने सांप को कैसे खाया? लोगों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या जंगल के जानवरों की फूड चेन बदल रहा है? इस वीडियो को आईएफएस सुशांत नंदा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर किया है।

12 जून को पोस्ट किए गए एक वीडियो में जिराफ एक हड्डी चबाता हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप को शेयर करते हुए आईएफएस ने कैप्शन में लिखा- “जिराफ शाकाहारी होते हैं और उनकी लंबी गर्दन उन्हें पेड़ के शीर्ष पर पत्तियों और फलों तक पहुंचने में मदद करती है। लेकिन फिर भी इस बार एक जिराफ हड्डियां खाता नजर आया। कभी-कभी वे ‘फॉस्फोरस’ पाने के लिए हड्डियां चबाते और खाते हैं। यह प्रकृति अद्भुत है!”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *