Nirbhik Nazar

फ्री मे ‘आधार’ अपडेट करने की डेट बढ़ी, जान लीजिये अपडेट करने का तरीका…

न्यूज़ डेस्क: 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने की डेडलाइन 14 जून को खत्म हो गई थी। अब सरकार की ओर से लोगों को बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने फ्री अपडेट की डेडलाइन को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 14 जून से 14 सितंबर 2023 तक के लिए फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। अब लोगों के पास 3 महीने का पर्याप्त समय है। जिससे वो अपने आधार को फ्री में अपडेट करा पाएंगें। अब आप 14 सितंबर, 2023 तक अपनी प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। फ्री अपडेट की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऑफ लाइन में आपको फीस देनी होगी।

आप अपने नजदीकी आधार सेंटर जा कर आधार में कुछ अपडेट कराते हैं तो उसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है। 14 सितंबर तक आधार यूजर्स को डेमोग्रॉफिक डिटेल्स यानि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।

ऐसे अपडेट करें अपना आधार कार्ड

  • सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद आपको “अपडेट आधार” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर यूजर को अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिससे नंबर वेरिफाई होगा।
  • इसके बाद आप एड्रेस, फोन नंबर, नाम या डेट ऑफ बर्थ जैसी अनिवार्य जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें और आवश्यक डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज करें।
  • अब एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जेनरेट होगा। इसे ट्रैकिंग के लिए इसे नोट करके रख लें।
  • इंटरनल क्वालिटी चेक पूरा होने पर आपको सफलता पूर्वक प्रक्रिया के लिए एक एसएमएस मिलेगा।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *