Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी से मिलने, दिल्ली से देहरादून पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर रखी ये बात

देहरादून: इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिलने पहुंचा। उन्होंने कहा कि पुरोला विवाद को लेकर सरकार और कानून ने अपना काम किया है। जिस पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।  लव जिहाद व लैंड जिहाद मामले में दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में उपजे विवाद को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया।

शनिवार को इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में सीएम धामी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की अब तक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि संवादहीनता के कारण हालात बिगड़े। कहा, संवाद बढ़ाने के लिए सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का सम्मेलन होगा।

मीडिया के सामने प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम उत्तराखंड आए हैं, और हमें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है कि यहां माहौल खराब है। सरकार और कानून अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारा धर्म अलग-अलग हो, लेकिन सभ्यता और संस्कृति एक है। इसलिए सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए।

धर्मपरिवर्तन के मामले सामने आने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तरह का काम कर रहा है, और उस पर आरोप सिद्द होते हैं, तो कानून अपना काम करेगी। कहा कि इस तरह की खबरों से देश में गलत संदेश जाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *