Nirbhik Nazar

सास को धक्का देकर गिराया, सिर सीढ़ियों से टकराया, फिर गेट से बाहर चली गई बहू ! देखें ‘बेरहम बहू’ का इंसानियत को शर्मसार करने वाला, VIRAL VIDEO

बिजनौर: बिजनौर में सास को पीटते हुए बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बहू सांस को डंड से पीटती है, इसके बाद उससे धक्का देकर गिरा देती है। इसके बाद बहू गेट से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। वहीं पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

दरअसल बिजनौर में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को पीटते हुए नजर आ रही है। जानकारी करने पर पता चला कि यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश चौक के पास का है। वीडियो में पीटने वाली महिला बहू है और जिसे बेरहमी से पीटा जा रहा है, वह उसकी सास है। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

वीडियो मे साफ देखा जा सकता है की बहू ने सास को पीटने के बाद धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसका सिर सीढ़ियों से टकरा गया। इसी दौरान तीसरी महिला आई तो बहू घर का मुख्य गेट खोलकर बाहर चली गई। सास नीचे फर्श पर पड़ी हुई काफी देर तक रोती और चिल्लाती रही, लेकिन बहू का दिल नहीं पसीजा। शहर कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *