Nirbhik Nazar

डीजे वाले बाबू पर आया ग्रेजुएट लड़की का दिल, लव मैरिज भी कर डाली, भड़के परिजनो ने दी धमकी…तो पुलिस से मांगी सुरक्षा…

चूरू. प्यार (Love) पर किसी का जोर नहीं चलता. कुछ ऐसा ही हुआ झुंझुनूं जिले की 23 वर्षीय प्रियंका मेघवाल के साथ. उसका गांव में एक शादी में डीजे लेकर आए डीजे वाले बाबू (DJ Wale Babu) पर दिल आ गया. फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ. मोबाइल पर बातें होने लगी. धीरे-धीरे ये बातें प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने की ठान ली। लड़की ने जब अपने परिजनों को बताया तो वे भड़क उठे. लेकिन प्यार कब किसी की सुनता है. लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई और लव मैरिज कर ली. लेकिन अब परिवार वाले उसके दुश्मन बन बैठे. अब इस नवयुगल ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है.

जानकारी के अनुसार यह मामला चूरू से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे का है. परिवार की धमकियों के डर के चलते अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक के पास सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंची प्रियंका मेघवाल ने बताया कि धर्मेन्द्र से मुलाकात की घटना तीन साल पुरानी है. धर्मेन्द्र भड़िया चूरू और बिसाऊ के बीच स्थित खासोली गांव का रहने वाला है.

प्रियंका ग्रेजुएट है और धर्मेन्द्र 12वीं पास

बकौल प्रियंका वह खुद ग्रेजुएट है जबकि धर्मेन्द्र 12वीं पास है. धर्मेन्द्र तीन साल पहले बिसाऊ में एक शादी में डीजे लेकर आया था. धर्मेन्द्र को देखते ही उसे उससे प्यार हो गया. उसके बाद दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बातें करने लगे. वह जानती थी कि धर्मेंद्र 12 वीं पास है और डीजे बजाता है. प्रियंका मेघवाल के अनुसार जब उसने अपने परिजनों को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया तो उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया.

इस पर दोनों ने 15 जून 2023 को दोनों ने अपना घर छोड़ दिया और गाजियाबाद चले गए. वहां आर्य समाज में लव मैरिज कर ली. अंतरजातीय विवाह होने की वजह से अब दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रियंका और धर्मेन्द्र चूरू पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और सुरक्षा की मांग की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *