Skip to main content

Nirbhik Nazar

देश के प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया दूल्हा…लड़की वालों ने छोटे भाई से करा दी शादी, पढ़ें पूरी खबर…

गाजीपुर: शादियों में वैसे तो कई अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिल जाते हैं. हालांकि इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर से जिस तरह का मामला सामने आ रहा है, उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल गाजीपुर जिले के सैदपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान एक दूल्हे से भारत के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया. लेकिन वो इस सवाल का जवाब ही नहीं दे पाया. बस फिर क्या था, लड़कीवालों ने उसे मानसिक रोगी करार दिया और अपनी बेटी की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी. इस घटना की खबर अब पूरे इलाके में फैल गई है.

सैदपुर थाना क्षेत्र के अंदर आने वाला गांव नसीरपुर में 11 जून को यह घटना हुई थी. दूल्हे का नाम शिव शंकर था, जिसकी शादी रंजना नाम की लड़की से तय हुई थी. शादी से 6 महीने में दूल्हे का तिलक चढ़ा था. तभी से लड़की और लड़का फोन पर एक दूसरे से बात कर रहे थे. 11 जून को दोनों की शादी की डेट फिक्स हुई थी. शिव शंकर तमाम बारातियों और गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर रंजना के घर पर पहुंचा था. दोनों की शादी रीति-रिवाज के साथ संपन्न कर दी गई.

मजाक-मजाक में सालियों ने पूछा था सवाल

हालांकि अगले दिन सुबह जब खिचड़ी की एक रस्म हो रही थी, तभी सालियां अपने जीजा जी यानी शिव शंकर के साथ ठिठोली और हंसी-मजाक करने लगी. उन्होंने मजाक-मजाक में ही दूल्हे से यह सवाल पूछ लिया कि ‘देश का प्रधानमंत्री कौन है?’ सकपकाया दूल्हा इस आसान से सवाल का जवाब न दे सका. बस फिर क्या…लड़कीवालों ने उसकी लंका लगाने की ठान ली. लड़की के खेमे के लोग दूल्हे में दिमाग की कमी बताने लगे.

दूल्हे को बताया ‘हाफ माइंड‘

दूल्हे के पिता ने बताया कि लड़कीवालों ने उनके बेटे शिव को हाफ माइंड करार दिया और बंदूक की नोक पर अपनी बेटी रंजना की शादी शिव के छोटे भाई से करा दी. जबकि छोटे भाई की अभी शादी की उम्र भी नहीं हुई थी. हालांकि लड़के वालों ने फिर भी यह शादी वाजिब मान ली और बहु को पूरी इज्जत के साथ घर ले गए. लेकिन एक दिन अचानक ही लड़कीवालों ने फिर दस्तक दे दी और अपनी लड़की को ले जाने की जिद कर लगे. फिर लड़के के पिता ने पुलिस को फोन लगाया. अब इस मामले को पुलिस हैंडल कर रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *