Nirbhik Nazar

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल है यह शख्स,शेयर किया की तस्वीरें तो देख फैंस हैरान,हो रहा वायरल

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

News Desk :सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके ही हमशक्ल ने जब अपना फ़ोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया तो लोग उस तस्वीरों को देख कर हैरान हो गए। उस शख्स की तस्वीर को सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल बताते हुए वायरल हो गया है। वह शख्स है सचिन तिवारी है। सचिन हूबहू सुशांत जैसे दिखते हैं। उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर तो आप भी चकरा जाएंगे।

अब हाल ही में सचिन ने अपनी एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, जिंदगी वही है जब आप दूसरी योजनाओं को बनाने में बिजी होते हैं। सचिन की इस फोटो को देखकर फैन्स भी चौंक गए। वे कमेंट्स कर रहे हैं। आप बिल्कुल पवित्र रिश्ता के मानव की तरह लग रहे हैं। तो कोई कमेंट कर रहा है।आप सुशांत की बायोपिक में कब आओगे?

गौरतलब है कि सुशांत के निधन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की थी। फैन्स बार-बार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रिया चक्रवर्ती ने भी गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच कराने की मांग की है। हालांकि, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं और मुंबई पुलिस मामले को संभालने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अभिनेता की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और कई लोगों के बयान दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले को सीबीआई को देने की कोई आवश्यकता नहीं। हमारे पुलिस अधिकारी मामले की सही दिशा में जांच करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बिजनेस में दुश्मनी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *