Nirbhik Nazar

VIDEO: चलती बाईक पर ‘डर्टी रोमांस’ पर पुलिस ने काटा 21000 का चालान, VIRAL VIDEO देख आँखें मीच रहे लोग…!

नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से वायरल हो रही ये वीडियो आपको शर्मसार कर देगी. एक कपल बेखौफ खुलेआम चलती बाइक में अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी है, उसका आशिक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा है. इस कपल की स्टंटबाज आशिकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं…

बीते मंगलवार रात का ये वीडियो, स्टंटबाज आशिकों के पास से गुजर रहे एक कार सवार ने रिकोर्ड किया है. मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो  इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का है. वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाता नजर आ रहा है, जबकि युवती टंकी पर बैठी उसके गले लगी है. न सिर्फ इतना, बल्कि न तो युवती ने और न ही युवक ने इस दौरान हेलमेट पहना है… एक बार आप खुद इस वीडियो को देखिए…

बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई. ट्रैफिक पुलि ने फौरन मामले में संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई की और 21 हजार रुपये का चालान काटा. वहीं इस स्टंटबाज आशिकी का ये खतरनाक वीडियो देख, ट्विटर यूजर भी बाइक सवाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे, जिसपर यूपी पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस पर संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिसके बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाइक का चालान किया गया है.

21 हजार की लगी चपत

बता दें कि पुलिस की ओर से इस मामले में 21 हजार रुपये का चालान किया गया है. इसमें 5 हजार रुपये का चालान नंबर प्लेट पर, 10 हजार रुपये का चालान वायु प्रदूषण पर, 5 हजार रुपये का चालान बाइक की तेज रफ्तार पर और 1 हजार रुपये का चालान हेलमेट न पहनने को लेकर किया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *