Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की…

देहरादून: रूड़की के बेलड़ा मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल अब सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा है। हरिद्वार जिले के रूड़की के बेलड़ा मामले में अब कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिलने के लिए आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात की।

हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को लेकर जताई नाराजगी
इस पूरे मामले क लेकर लोगों में आक्रोश है। बता दें कि हरिद्वार के बेलड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में गुस्सा है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी इस मामले में हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है।

कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग
कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रुड़की के बेलड़ा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है। सीएम से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जिस पिता ने अपने पुत्र को खो दिया, और जिस बेटी ने अपने पति को खो दिया है। हम उनकी प्रार्थना लेकर के मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को अभी तक कोई भी मदद नहीं मिल पाई है। ऐसे में सरकार की ओर से पीड़ित परिजनों की मदद की जाए।

गिरफ्तार निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के समक्ष जो बिंदु रखे हैं, ये बिंदु वास्तविकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की ओर से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि बेलड़ा की घटना को लेकर जिस प्रकार एकतरफा गिरफ्तारियां करके मुकदमे लगाए गए हैं, उनकी छटनी करते हुए निर्दोष लोगों को छोड़ दिया जाए।

घटना में घायल लोगों को दी जाए मेडिकल सहायता
हरीश रावत ने कहा कि इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनको मेडिकल सहायता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया है कि जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं उनको तत्काल मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *