Nirbhik Nazar

CM धामी से मिलकर फफक पड़ी मृतक की माँ, धामी ने दिये बेलडा निवासी पंकज की हत्या की जांच, 15 दिन में किए जाने के दिए निर्देश

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी पंकज की हत्या व अनुसूचित जाति के लोगों पर की जा रही पुलिस कार्यवाही की जांच 15 दिन के अन्दर किये जाने के निर्देश आयुक्त गढवाल मण्डल तथा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को दिये हैं। इस प्रकरण में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने भी मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया। इस अवसर पर उपस्थित मृतक पंकज के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सात्वनां प्रदान कर इस घटना की निष्पक्षता के साथ जांच करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने 15 दिन में जांच पूरे करने के दिए निर्देश

इस संबंध में अतर सिंह अपर सचिव गृह द्वारा आयुक्त गढ़वाल व पुलिस महानिरीक्षक को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सुरेश निवासी बेलडा, थाना कोतवाली सिविल लाईन, रुड़की, हरिद्वार द्वारा प्रेषित पत्र के क्रम में पंकज की हत्या एवं अनुसूचित जाति के लोगों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में बिन्दुवार कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही जांच आख्या 15 दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। उक्त प्रार्थना पत्र पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रकरण की जांच 15 दिन के भीतर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *