Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में बारिश जारी, केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक,  राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर सीएम धामी ने की समीक्षा, देखें तस्वीरें…

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह 10.30  बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे।  भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे।

भारी बारिश आफत लेकर आई

सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। देहरादून में बारिश से नौ सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। एक स्टेट हाईवे और नौ ग्रामीण सड़कों पर मलबा आया हुआ है। प्रशासन की मशीनरी सड़के खोलने में जुटी हैं प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है।

कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। सुबह से जारी भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।

बारिश का अलर्ट

गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही मंडलों में भी कई हिस्से बारिश के कारण प्रभावित रहेंगे. हालांकि, करीब बीते 72 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *