Nirbhik Nazar

शराबी पति के, पत्नी ने ऐसी जगह किया ब्लेड से वार, शर्म के मारे 7 दिन बाद गया थाने, दर्ज कराने FIR, पत्नी फरार !

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर के गुजैनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया. घटना बीती 14 जून की है. शर्म के चलते पति ने सात दिन बाद गुरुवार 22 जून को गुजैनी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया है.

गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण बिहार निवासी आजाद ने बताया कि 14 जून को उसका पत्नी सोनम से विवाद हो गया था. जिसके बाद वह सो गया. रात में सोते वक्त पत्नी सोनम ने ब्लड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गई. उसने बताया कि शर्म के मारे उसने इसकी सूचना किसी को नहीं दी. पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ गुजैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उधर पड़ोसियों का कहना है कि आजाद शराब का लती है. वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था. इसी वजह से पत्नी ने यह कदम उठाया.

एसीपी नौबस्ता अभिषेक पाण्डे ने बताया कि गुजैनी थाने में एक शख्स ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने ब्लड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई है. घटना 14 जून की बताई जा रही है. इस मामले में पड़ोसियों से भी पूछताछ कर सबूत जुटाए जा रहे हैं. जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *