Skip to main content

Nirbhik Nazar

भारी बारिश के चलते थमी केदारनाथ यात्रा, उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, धामी ने दिये अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

देहरादून: देशभर में मॉनसून का असर दिखना शुरू हो गया है. उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो रही है. रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया है. रुद्रप्रयाग के कलेक्टर मयूर दीक्षित ने बताया कि जब तक बारिश बंद नहीं होती तब तक केदारनाथ यात्रा पर रोक जारी रहेगी.

उत्तराखंड के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश

दिल्ली-उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में मॉनसून पहुंच चुका है. यहां के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान हरिद्वार में 78 मिमी,  देहरादून में 33.2 मिमी, उत्तरकाशी में 27.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की ये स्थिति अगले कुछ और दिनों तक जारी रहेगी.

सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भारी बारिश की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम से प्रदेश में मौसम की वर्तमान स्थिति, बारिश की स्थिति, बारिश से हुए जलभराव व नुकसान के बारे में जानकारी ली.

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में आने वाले दिनों में भी अत्याधिक बारिश हो सकती है. ऐसे में में अधिकारियों से सभी जिलों से संपर्क बनाएं रखने का निर्देश है. ताकि किसी भी तरह की अपातकालीन स्थिति से बचा जा सके. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं तेज बौछारों के साथ-साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं अन्य जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हरिद्वार में बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *