Nirbhik Nazar

‘मेरे मरने की वजह मेरी पत्‍नी है, मेरी लाश को मेरे पापा और दोस्त पिंटू के अलावा कोई हाथ नहीं लगाएगा, लिखकर शख्स ने दे दी जान…

बरेली : ”मेरे मरने की वजह मेरी पत्नी और उसके घरवाले हैं। मेरे कई बार बुलाने पर भी वह नहीं आई। मैं जब बुलाने गया तो साले रोहन ने अभद्रता की। मेरी शादी को दस साल हो गए हैं। मेरी पत्नी दस बार घर छोड़कर जा चुकी है। मेरी लाश को मेरे पापा और दोस्त पिंटू के अलावा कोई हाथ नहीं लगाएगा। मेरे पैसे मेरे जींस की पैंट में रखे हैं, उन पैसों से मेरा अंतिम संस्कार हो जाएगा।’

पत्नी के तलाक मांगने से आहत आहत पति विक्की उर्फ विनय ने सुसाइड नोट में अपना दर्द लिखा फिर आत्मघाती कदम उठा लिया और खुदकुशी कर ली। मामला बारादरी के संजयनगर का है। बारादरी पुलिस के अनुसार, विक्की उर्फ विनय की शादी क्षेत्र की ही डौली से 10 साल वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटा है।

पत्‍नी ने घर भिजवाई पुलिस तो कर ली आत्‍महत्‍या 

विक्की के मामा मुकेश ने बताया कि डौली शादी के कुछ साल बाद ही तलाक मांगने लगी। इसके चलते विक्की तनाव में रहने लगा। आरोप है कि रविवार रात विक्की के घर उसने पुलिस भिजवा दी। पुलिस वालों ने विक्की को हड़काया। एक-दो थप्पड़ भी जड़ दिए। पुलिस के जाने के बाद विक्की ने दरवाजा बंद कर लिया और सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसके कमरे से शराब के पौव्वे और सुसाइड नोट बरामद किया गया। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायती पत्र के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *