Nirbhik Nazar

स्‍कूल के पास पड़ी चीज़ ने सुलझा दी हत्या की गुत्थी, पुलिस कई दिन से थी उलझी ! अब ट्रेनिंग में केस को किया जाएगा शामिल, जानिए पूरा मामला ?

अम्बेडकरनगर: पुलिस के सामने कई बार हत्या के ऐसे मुश्किल केस सामने आते हैं। जिसे सुलझाना ढेडी खीर साबित होती है, लेकिन हत्यारे कितना भी शातिर क्यों ना हो। एक छोटा सा सबूत भी उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। ऐसा ही एक केस है अम्बेडकरनगर का अजब सिंह हत्याकांड। जिसे अब पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में स्टडी का हिस्सा बनाया जाएगा। अजब सिंह हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस के पास एक भी सबूत नहीं था। हत्यारों ने अजब सिंह की हत्या कर शव को जला दिया था। तभी पुलिस को एक कंडोम मिला। जिसने पूरे केस को पलटकर रख दिया। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब अजब सिंह हत्याकांड ट्रेनिंग का हिस्सा बनेगा। इसकी केस स्टडी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद भेजी जाएगी। जिसका अपनी ट्रेनिंग में अफसर और पुलिस के जवान अध्ययन करेंगे।

एक कंडोम से खुली पोल

पुलिस को बीती 11 जून को अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र के भीतरीडीह गांव में एक बंद पड़े स्कूल में जला हुआ शव बरामद हुआ था। शव के 90 प्रतिशत तक जलने से शिनाख्त भी नहीं हो सकी थी। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला की अजब सिंह नाम के युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस ने मौके से नशीली दवा और कंडोम का पैकेट बरामद किया था।  पुलिस ने कंडोम की पड़ताल शुरू की तो पचा चला कि इस ब्रांड के कंडोम की बिक्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होती है। जांच में पता लगा कि कुछ जिन पहले सहारनपुर के तीन लोगों ने गांव में सर्कस लगाया था और तीनों गांव की आरती के घर रुके थे। पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद से सभी लापता हैं।

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

पुलिस ने मोबाइल नंबरों की पड़ताल की तो एक मोबाइल नंबर बंद आया। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर से वारदात में शामिल इमरान उर्फ पत्लू, फरमान उर्फ मोटू और इरफान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में पता चला कि अजब सिंह का पत्लू और इरफान की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों की अजब के साथ रंजिश शुरू हो गई। वारदात की रात इरफान, फरमान और इमरान ने स्कूल में अजब सिंह को ज्यादा शराब पिलाई थी।

अजब के नशे में धुत होने के बाद इमरान ने ईंट से अजब के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को आग लगा दी। अब इस केस स्टडी को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पढ़ाया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *