Nirbhik Nazar

गर्लफ्रेंड के लिए पति ने काट दी पत्नी की नाक, फिर उसे जेब में रखकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ़्तार, पढ़ें पूरा मामला…

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के गांव बांसताली से एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को आए दिन प्रताडित करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां के विक्रम आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता है और शुक्रवार को उसका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी सीमा का नाक अपने दांत से काट दिया औऱ नाक जेब में रखकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया।  बांसताली में रहने वाली सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उसकी चार वर्षीय बेटी शोभी मोबाइल देख रही थी। पति मोबाइल मांग रहा था। लेकिन जब बेटी ने मोबाइल नही दिया तो विक्रम नाराज हो गया और बेटी को पीटने लगा। सीमा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगा।

पीटने के बाद विक्रम ने सीमा की नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह सीमा अपने माता-पिता के साथ मितौली थाने पहुंची और तहरीर दी।

पीड़िता ने बताया कि शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। शादी के बाद से ही विक्रम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर विक्रम आए दिन उसे मारता पीटता है। उसका पति उसके संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने का बहाना बनाकर परेशान किया करता है। कई बार सुलह समझौता भी कराया गया। लेकिन उसका कोई फायदा नही हुआ।

वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर लखीमपुर के सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि मितौली थाना क्षेत्र के बांसताली गांव में पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसका नाक काट दी. केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *