Skip to main content

Nirbhik Nazar

ई-रिक्शा चालक का 6 करोड़ का टर्नओवर ? हैरान कर देगी ये खबर…

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा चालक जब बैंक में लोन लेने के लिए गया तो बैंक कर्मचारियों की बातें सुनकर उसके होश उड़ गए। बैंक कर्मियों ने बताया कि उसका तो 6 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर है।

बैंक से लोन लेने गया था पीड़ित

जानकारी के मुताबिक मामला हरदोई जिले के कछौना कस्बे के तिलक नगर का है। यहां रहने वाले अमन राठौर बैरोजगार थे। घर चलाने के लिए अमन कुछ समय पहले से ई-रिक्शा चलाने लगे। अब अमन ने लोन लेकर खुद का रोजगार खोलने की योजना बनाई। इस पर अमन एक बैंक में जानकारी के लिए पहुंचे।

टर्नओवर देखकर बैंक वाले हैरान

बैंक कर्मियों ने बताया कि लोन के लिए आपको आईटीआर भरना होगा। इसके बाद अमन सारे दस्तावेज लेकर दोबारा बैंक पहुंचे। दस्तावेजों को देखने के बाद पहले तो बैंक वालों के होश उड़े फिर उन्होंने जो बातें अमन को कहीं, उन्हें सुनकर वो सन्न रह गया। बैंक वालों ने बताया कि आपका आईटीआर तो 6 करोड़ रुपये साल का है।

अधिकारियों के पास पहुंचा पीड़ित

बैंक वालों ने कहा कि आपके पैनकार्ड और आधार कार्ड पर ये टर्नओवर हो रहा है। यह सुनते ही अमन ने जिला पुलिस से मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि किसी ने उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके दिल्ली की किसी कंपनी ने ये टर्नओवर किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस समेत प्रशासन के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *