Nirbhik Nazar

VIDEO: मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा, बोले- भाजपा को जनता माफ नहीं, सत्ता से साफ कर देगी

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। टमाटर और सब्जियों के आसमान छूते दाम और बेरोजगारी को लेकर खड़गे ने केंद्र सरकार को घेरते हुए एक पोस्‍ट लिखी है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर नाराजगी जताते हुए खड़ने ने कहा भाजपा सत्‍ता की लालच में पड़ी हुई है। भाजपा सरकार के खोखले वादों के बहकावे में अब जनता नहीं आएगी वो भाजपा को जवाब उनके खिलाफ वोट देकर करेगी।

भाजपा सत्‍ता की लालच में लीन है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है लेकिन भाजपा सत्‍ता की लालच में लीन है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

बेरोजगारी दर पर भाजपा सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे ने आगे लिखा देश में बेरोजगारी दर 8.45 प्रतिशत हो गया है और गांवों में बेरोजगारी दर 8.73 प्रतिशत है। गांवो में मनरेगा डिमांड चरम पर है काम नहीं। ग्रामीण वेतन दर घटा है।

विज्ञापनों की लीपापोती से नाकामी छिपेगी नही

इसके साथ ही कांग्रेस अध्‍यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे संबोधित करते हुए लिखा मोदी देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी अच्‍छे दिन, अमृत काल जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाएं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

जनता भाजपा को सत्‍ता से साफ कर देगी

अब जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखलें नारों का जवाब भाजपा के खिलाफ वोट देकर करेगी। खड़गे ने पीएम मोदी को चेतावनी दी कि जनता इस बार माफ तो क्‍या, जनता भाजपा को सत्‍ता से साफ कर देगी।

इस शहर में 160 रुपये किलो बिक रहा टमाटर

बता दें विशाखापत्तनम में टमाटर 160 रुपये किलो बिक रहा है। खबरों के अनुसरा उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति में व्यवधान के कारण देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपयें प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। वहीं देश के प्रमुख महानगरों की बात करें तो टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलो के बीच है। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलो और मुंबई में सबसे कम 58रुपये केजी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *