Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे पांचों सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी ‘आप’, प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी ने किया कार्यकर्ताओं संग संवाद

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी (आप) आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप के प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मूलभूत सुविधाएं देने में विफल रही है। ‘आप’ दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास कार्यों पर पंख लगाएगी।

जनता के मौके दिये जाने पर विफल रही भाजपा सरकार

प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल ने कहा कि जनता ने भाजपा को मौका दिया लेकिन हर मौके पर सरकार विफल रही है। गांव, शहर हर जगह लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की विधानसभा वाले जिले चम्पावत में स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी अभाव है। यहां के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की फिल्म बनानी पड़ रही है, जिससे हालत दिखे और विकास कार्य हो सके।

मुद्दों पर नहीं उठाए गए गंभीर कदम

सह मीडिया प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कहा कि राज्य में अब तक मुद्दों पर गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं। आप ने दिल्ली और पंजाब में विकास कार्यों को लेकर गंभीरता से कार्य करवाए, जिसे देखते हुए लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से लोगों की बढ़ी उम्मीद

मेहरोलिया ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में आज आप एक राष्ट्रीय पार्टी के विकल्प में उतरकर आई है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से लोगों की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में भी पार्टी जोर-शोर से आगे आएगी। यहां प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी, प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

प्रदेश प्रभारी बरिंदर गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया।

मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, प्रकाश चंद उपाध्याय, तारा दत्त पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा मेहरा, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *