Nirbhik Nazar

स्कूल में टीचर ने काट दिए 12 बच्चों के बाल, पैरेंट्स कर दिया बवाल ! टीचर कर दी गई टर्मिनेट…

नोएडा: नोएडा के प्राइवेट स्कूल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां छात्रों के बाल बड़े होने से एक टीचर नाराज इस कदर नाराज हो गई कि एक दर्जन से ज्यादा छात्रों के बाल काट दिए. बच्चों के परिजनों को पता चला तो हंगामा हो गया. अभिभावकों ने इसको लेकर नाराजगी जताई. यह मामला पुलिस तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक, थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल की एक शिक्षिका ने करीब 12 बच्चों के बाल काट दिए. बच्चों के बाल काटे जाने के मामले को लेकर परिजनों ने विरोध किया. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने टीचर को टर्मिनेट कर दिया है.

सेक्टर 168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के करीब 12 बच्चों के बाल बढ़े थे. स्कूल की टीचर सुषमा ने बच्चों को बाल कटवाने की चेतावनी दी थी, लेकिन बच्चों ने अनसुना कर दिया. कई दिन तक जब बच्चों ने बाल नहीं कटवाए तो गुस्से में टीचर ने खुद ही बच्चों के बालों को ट्रिम कर दिया.

पैरेंट्स ने किया विरोध, टीचर को किया गया टर्मिनेट

इस मामले में जब बच्चों के परिजनों ने देखा तो नाराजगी जताई. यह मामला थाना एक्सप्रेस-वे तक पहुंच गया. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका पर कार्रवाई करते हुए टर्मिनेट कर दिया. शहर के नामी स्कूल में बच्चों के बाल काटे जाने की घटना चर्चा में है.

मामले को लेकर क्या बोले एडिशनल डीसीपी?

एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि आज थाना एक्सप्रेस-वे के संज्ञान में एक मामला सामने आया है. सेक्टर 168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल में सुषमा नाम की शिक्षिका ने कुछ बच्चों के बाल काट दिए. यह घटना 5 जुलाई की है. आज परिजनों इस मामले का विरोध किया तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया है. स्कूल प्रबंधन ने टीचर को टर्मिनेट कर दिया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *