Nirbhik Nazar

सच है उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की बात ! धामी ने की राज्यपाल से मुलाकात…

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की कैबिनेट में जल्द विस्तार हो सकता है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार (Haridwar) निकलने से पहले प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) से मुलाकात की. सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुआ है. सीएम धामी हरिद्वार रवाना होने से पहले राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट की. हालांकि फिलहाल उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच हुई मुलाकात में कैबिनेट विस्तार को लेकर बात हुई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में दिल्ली दौरे से लौटे हैं. जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान भी कैबिनट में विस्तार और दायित्वों में बंटवारे को लेकर चर्चा की गई थी. इन मुलाकातों के बाद इस बात लेकर भी चर्चा तेज हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कैबिनेट में विस्तार और दायित्वों को मंजूरी दे दी है. सीएम दामी के दौरे के बाद प्रदेश में एक बार फिर से कैबिनेट में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

धामी कैबिनेट में चार पद खाली

दरअसल उत्तराखंड सरकार में फिलहाल चार मंत्री पद खाली चल रहे हैं और एक राज्यमंत्री पद खाली है. इनमें से तीन मंत्री पद सरकार के गठन के बाद से ही खाली चल रहे थे. पिछले दिनों परिवहन मंत्री रहे चंदन रामदाम के निधन के बाद एक पद और खाली हो गया था. धामी सरकार 2.0 को सवा साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है. जिसकी वजह से काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज बनी हुई है, लेकिन अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *