Nirbhik Nazar

सीएम धामी के निर्देश पर यहां हुई छापेमारी, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज…!

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन एवं राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि राज्य कर विभाग प्रवर्तन इकाई देहरादून में तैनात संयुक्त आयुक्त उपायुक्त तथा सचल दल सहायक आयुक्त को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय संबद्ध करते हुए निलंबन एवं अनुशासात्मक कार्यवाही की संस्तुति की गई है।

बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान दून एक्सप्रेस से क्रमशः 48 नग लीज एवं 08 नग पार्सल तथा शताब्दी एक्सप्रेस से 17 नग पाये गए। शताब्दी एक्सप्रेस में पाये गये नगों में से 03 नग अखबार के पाये गये, जिन्हें जांच के उपरान्त सही पाये जाने पर अवमुक्त कर दिया गया। शेष कुल 70 नगों को विभागीय एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जारी है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन में विभागीय अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए 23 नग रेलवे स्टेशन से रोशनाबाद विभागीय कार्यालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाए गए।


भौतिक सत्यापन के उपरान्त यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि रेलवे के माध्यम से आयात किया जा रहा माल बिल/ई-वे बिल से आच्छादित है। रेलवे स्टेशन पर स्थित गोदाम की पड़ताल पर यह पाया गया वहाँ स्थित सीसीटीवी कैमरे 2 माह से खराब है जिसमें कुछ रेलवे कर्मचारियों की भूमिका के संबंध में सक्षम प्राधिकारियों के स्तर से जाँच की संस्तुति की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *