Nirbhik Nazar

महिला के शरीर में घुसी सुशांत सिंह राजपूत की ‘आत्मा’ ? कहा- मैं पैदा हो चुका हूं !  देखें वीडियो

न्यूज़ डेस्क: इंटरनेट की दुनिया होश उड़ा देने वाली चीजों से भरी पड़ी है. हमें यहां हर रोज ऐसी चीजें दिखाई पड़ती है कि दिमाग घूम जाता है. यकीन नहीं होता कि आज के समय में ऐसा भी हो सकता है. मगर जब चीजों सामने आती है तो यकीन भी करना पड़ता है. अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो एक ऐसी महिला से जुड़ा है, जिसने दावा किया कि उसके अंदर दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्मा घुस गई. वो आत्मा अब इंसाफ मांगने आई है. वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

महिला की शरीर में घुसी सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा

सामने आए करीब तीस सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर बैठी है और जोर-जोर से चिल्ला रही है. वो बहुत गुस्से में है और उसका रूप देखकर कोई भी डर ही जाएगा. हालांकि एक फीमेल न्यूज रिपोर्टर किसी तरह उसके करीब पहुंची और बात की. इसमें महिला ने खुद को दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत बताया. इसमें गुस्सैल महिला दावा करती है कि ये उसकी मां का शरीर है. महिला आगे कहती है, ‘ये मेरी मां का शरीर है और मैं अपनी मां के शरीर में पैदा हो चुका हूं. मैं सुशांत सिंह राजपूत जिंदा हूं.’

यहां देखें वीडियो

महिला बोली मुझे मार दिया गया

महिला आगे कहती है कि उसकी हत्या की गई थी और इसके लिए गले में इंजेक्शन लगाया गया था. इसपर रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि उसे किसने इंजेक्शन देकर मारा? इसपर महिला ने कहा कि उसे कुछ नहीं मालूम. तुम लोगों ने मार दिया. मालूम हो कि महिला का ऐसा दावा करते हुए वीडियो वायरल होने पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि सुशांत में पत्रकार की आत्मा घुस गई है. ऐसे ही एक कमेंट में लिखा गया कि अरे यार मैं क्या बोलूं? एक यूजर ने लिखा, ‘वहां क्या एक्टिंग कर रही है.’

तीन साल पहले हुआ दिवंगत एक्टर का निधन

खुद को सुशांत सिंह राजपूत बताने वाली महिला का ये वीडियो ट्विटर पर @NarundarM नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. स्पष्ट कर दें कि वीडियो वायरल है और इंडिया डॉट कॉम हिंदी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे. उनकी मौत की वजह आत्माहत्या बताई गई. कहा गया कि दिवंगत एक्टर पिछले कई महीनों से अवसाद में थे और इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच की और कई लोगों से पूछताछ की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *