Nirbhik Nazar

हवालात मे छिपकली मारकर खा गया रेप का आरोपी, हालत बिगड़ी तो पुलिस कर्मियों के फूले हाथ-पांव…

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हवालात में बंद रेप के आरोपी ने छिपकली को मारकर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हवालात के अंदर ही आरोपी ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। उल्टी से जब छिपकली के टुकड़े निकले देखे तो पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में आरोपी को पुलिस कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हैलट के लिए रेफर कर दिया। घटना एक दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के मोबाइल पर एक माह पहले अनजान नंबर से कॉल आई। युवती का उक्त नंबर वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक बहलाकर साथ भगा ले गया।

पिता ने जानकारी जुटाई और साढ़ थाने में आरोपित महेश कुमार (24) निवीस किशनपुर थाना मलवां जिला फतेहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रेमी युगल को बंगलूरु से गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को वह साढ़ लाया गया था। यहां पूछताछ में युवती ने आरोपित पर रेप का आरोप लगाया। आरोपित साढ़ थाने की हवालात में था और उसे जानकारी मिल गई कि वह गंभीर मुकदमे में फंस रहा है तो उसने हवालात के भीतर घूम रही छिपकली को मारा और उसे खा लिया।

छिपकली खाते की ही रेप का आरोप हवालात के अंदर तड़पने लगा। कुछ देर बाद उसने उल्टियां करनी शुरू कर दी थीं। उल्टियों में छिपकली के टुकड़े देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, इसके बाद आरोपी को हैल्ट में भर्ती कराया गया। एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपित की हालत सामान्य है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *