Nirbhik Nazar

शख्स ने आधी रात को किया डायल 100 पर फोन कहा- ‘हमारे आंखों के सामने हो गई गैंगरेप की घटना’, पुलिस पहुंची तो बोला – हम तो करेंगे परेशान…

सिंगरौली: एमपी के सिंगरौली से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आधी रात को पुलिस को परेशान करने के लिए इमरजेंसी सेवा डायल 100 पर कॉल कर दिया. उसने कॉल कर कहा कि साहब मेरे गांव में मेरे आंखों के सामने एक लड़की का गैंगरेप हो रहा है. इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट कर दिया. तब तक प्वाइंट पर ड्यूपी में तैनात डायल 100 सहित माड़ा टीआइ कपूर त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां देखा तो स्थिति सामान्य मिली.

कॉलर के संबंध में पुलिस ने पूछताछ की

घटना होने के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन गैंगरेप की घटना घटित नहीं होना बताया गया. इधर जिसने डायल 100 को घटना के संबंध में झूठी शिकायत की थी उसकी जानकारी व लोकेशन सायबर सेल से प्राप्त कर पुलिस टीम को उपलब्ध कराया गया. सायबर सेल से प्राप्त जानकारी से पता चला कि कॉलर असीर मोहमद पिता उमर मोहमद ग्राम मिठूल का है. पुलिस टीम के द्वारा गांव में कॉलर के संबंध मे पूछताछ की.

कॉलर जंगल में सुनसान जगह में छिपा मिला

सरपंच के माध्यम से जानकारी ली गई तो पता चला कि कॉलर गांव से फरार है. पुलिस की मशक्कत के बाद कॉलर जंगल में सुनसान जगह में छिपा मिला. उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया कि कोई घटना नहीं हुई है. कॉलर बोला कि हम इसी तरह कॉल कर पुलिस को परेशान करेंगे, जो करना हो कर लो, कहकर अभद्रता करते स्वयं को ही मरने व मारने में आमदा हो गया.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया

पुलिस के द्वारा अनावेदक को शांति बनाए रखने की समझाइश दी गई. अनावेदक किसी की समझाइश मानने को तैयार नहीं था. वहीं आम जन मानस में काफी आक्रोश पैदा हो रहा था. इसके बाद पुलिस ने डायल 100 पर झूठी शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *