Skip to main content

Nirbhik Nazar

रेड अलर्ट के बीच आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश मे मौसम से खराब हुए हालातों की ली जानकारी, कहा – ये हर समय अलर्ट रहने का वक्त है

देहरादून: उत्तराखंड में आफत के बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसका असर प्रदेश भर में दिखाई दे रहा हैं. प्रदेश की स्थितियों का जायजा लेने के लिए राज्यपाल रि ले जनरल गुरमीत सिंह ने आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के स्थितियों की जानकारी लेने के साथ ही तमाम दिशा निर्देश भी दिए.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पहली बार राज्यपाल, आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश के स्थितियों की जानकारी ली है. साथ ही कंट्रोल रूम में मौजूद तमाम विभागो के अधिकारियों से भी किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान राज्यपाल ने कहा कंट्रोल रूम में टेक्नोलॉजी का अच्छा इस्तेमाल किया गया है. किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार हैं. उन्होंने कहा चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा के साथ ही आपदा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. लिहाजा, हर समय अलर्ट रहने का वक्त है.

राज्यपाल ने कहा कि इंटीग्रेटेड डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम को देखा है. यहां आने का मकसद यहां से होने वाले काम को देखना था. जिस तरह से यहां टीम वर्क के रूप में काम हो रहा है उसे देखकर खुशी मिली. निरीक्षण के दौरान जानकारी ली कि मानसून और यंग हिमालय की चुनौतियों से निपटने के लिए किस तरह की तैयारियां हैं. इस सिस्टम में हर तरह की जानकारियां उपलब्ध है। लिहाजा, सभी लोगों के अलर्ट रहने की जरूरत है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *