Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, आपदा मद में केंद्र से मिले 413 करोड़, धामी ने जताया केंद्र का आभार…

देहरादून : उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही और इस दौरान तीन व्यक्तियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आपदा मद में प्रदेश के लिए 413 करोड़ रुपए जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का आभार जताया.

पुलिस ने बताया कि पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर बारिश से उफनाई खोह नदी में गिर जाने से उसमें सवार पांच में से तीन व्यक्ति डूब गए. कार में सवार दो अन्य व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए. एसडीआरएफ ने नदी में डूबे तीन व्यक्तियों में से एक का शव बरामद कर लिया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है. मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मुहम्मद इसरार के रूप में हुई है.

पांच जगहों पर भूस्खलन

लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे जन-जीवन के साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है. चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली और जोशीमठ के बीच पांच जगहों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद हो गया है. चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग में सुरक्षित स्थानों पर रखा है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू और कल्याणी में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध है जबकि गंगोत्री राजमार्ग भी पकोड़ानाला और धराली के बीच मलबा आने से बंद है. सीमा सड़क संगठन मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है. रूद्रप्रयाग राजमार्ग भी सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण बंद है. इस बीच, सीएम धामी ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने का बुधवार को एक बार फिर अनुरोध किया और कहा कि उनकी सरकार ने फंसे लोगों की सहायता के लिए आपदा राहत फोन नंबर जारी किए हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *