Nirbhik Nazar

प्रेमिका से शादी की मनोकामना पूरी होने पर प्रेमी लेटकर लाया गंगाजल

हरिद्वार: एक ओर जहां प्यार में दीवानी पाकिस्तानी सीमा हैदर सचिन मीणा के प्यार में सीमा लांघकर भारत पहुंच गई,वहीं झिंझाना क्षेत्र के राहुल ने भी प्रेमिका से शादी को लेकर मांगी गई मन्नत के पूर्ण होने पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव अहमदगढ़ लेटकर पहुंचा।

मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित गांव अहमदगढ़ निवासी राहुल का पास के गांव निवासी बेबी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे शादी को लेकर राहुल ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि अगर बेबी से मेरी शादी हो गयी,तो लेटकर हरिद्वार से गंगाजल जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करुंगा।

जिसके बाद राहुल की मनोकामना पूर्ण हुई और राहुल की उसकी प्रेमिका बेबी से शादी हो गई। राहुल अपने साथी सहवाग के साथ हरिद्वार पहुंचा और सात जुलाई को गंगाजल उठाया और अपनी यात्रा शुरू की। बुधवार को राहुल और सहवाग के शामली पहुंचने पर उनके साथी साथ इंद्रजीत,राधे, बृजमोहन ने भी दोनों का सहयोग करते हुए शामली से उनके साथ गांव के लिए निकल पड़े। राहुल का बेबी के प्रति प्यार देखकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *